Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनटाटा अपने कार्य में गति लाए, दिन एवं रात दोनो शिफ्टों में...

टाटा अपने कार्य में गति लाए, दिन एवं रात दोनो शिफ्टों में कार्य करते हुए मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करें – आयुक्त अभिलाष मिश्रा

उज्जैन: आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शनिवार सुबह सुरासा एसटीपी प्लांट का निरीक्षण अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री वैभव भावसार सहित अन्य अधिकारियों के साथ किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा एसटीपी प्लांट के पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु एनएचएआई डिमार्टमेंट से परिमिशन लेने हेतु अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया गया, निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा एसटीपी प्लांट का पीएलसी स्काड़ा सिस्टम एवं लैब रिपोर्ट चेक की गई। आपने टाटा लिमिटेड के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवरेज प्रोजेक्ट अन्तर्गत जो भी कार्य शेष है उन्हें शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु दिन रात कार्य किया जाए, अभी भी 47000 भवनों के कनेक्शन होना शेष है इसे शीघ्र पूर्ण करते हुए सम्पूर्ण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाए, आपने पीएचई अधिकारियों को निर्देशित किया कि टाटा के कार्यो की नियंत्रण रखते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिन क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान पीएमसी से रेजिडेंट इंजीनियर आशीष जैन असिस्टेंट रेजिडेंट इंजीनियर विवेक राज त्रिपाठी असिस्टेंट प्रेजेंट इंजीनियर राहुल शर्मा एवं टाटा प्राइवेट लिमिटेड से टाटा प्राइवेट लिमिटेड का प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश तिवारी एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments