Saturday, March 7, 2026
Homeदेशप्रधानमंत्री ने मिजोरम में 9 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया,...

प्रधानमंत्री ने मिजोरम में 9 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, आइजोल पहली बार रेलवे मानचित्र पर शामिल

आइजोल, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मिजोरम में 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 8,070 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैराबी–सैरांग रेल लाइन प्रमुख है, जो राज्य की राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ती है।प्रधानमंत्री ने खराब मौसम के कारण आइजोल नहीं पहुंच पाने पर लंगपुई हवाई अड्डे से वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल वी. के. सिंह, मुख्यमंत्री लालदूहामा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आइजोल स्थित लम्मुआल मैदान में उपस्थित थे।मोदी ने कहा, “आज का दिन न केवल मिजोरम बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। अब आइजोल भारतीय रेल मानचित्र पर शामिल हो गया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद बैराबी–सैरांग रेल लाइन का पूरा होना दृढ़ निश्चय और सामूहिक संकल्प का प्रमाण है।” उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना रोजगार सृजन, पर्यटन को बढ़ावा और शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को सशक्त करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments