देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को शपथ लेंगे. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सीपी राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनडीए की ओर से समर्थित उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 452 मत मिले. इस जीत के साथ ही वह देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चयनित हो गए हैं.
