उज्जैन, । मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में केन्द्रीय जेल उज्जैन में बंदियों के लिए आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2025–26 के अनुसार, पंचम चरण में गत दिवस 01 सितम्बर तक दस दिवसीय आत्म/व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का आयोजन किया गया।
केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू ने बताया कि इस शिविर का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की उज्जैन शाखा द्वारा किया गया। शिविर में बंदियों को वेद, ज्ञान, यज्ञ, मंत्रोच्चारण, योग, ध्यान एवं कर्मकांड का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के जिला समन्वयक श्री नरेन्द्रसिंह सिकरवार, श्री श्यामलाल जोशी, डॉ. प्रतिभा शर्मा, श्री मोहन हिंगोले, पं. विष्णु शर्मा, श्री सुशील कुमार शर्मा, श्री नारायण स्वामी, श्रीमती सेलजा रिछारिया, श्रीमती साधना शर्मा एवं श्री शिरीष टिल्लु उपस्थित रहे।
