Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनईद मिलादुन्नबी जुलूस 5 को, जलसा 6 सितंबर को होगा

ईद मिलादुन्नबी जुलूस 5 को, जलसा 6 सितंबर को होगा

उज्जैन। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 5 सितंबर को जामा मस्जिद से जुलूस निकलेगा वहीं 6 सितंबर को सीरत कमेटी द्वारा टंकी चौक पर जलसे का आयोजन किया जाएगा।
जुलूस 5 सितंबर को सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा जो जामा मस्जिद से कालियादेह गेट, कमरी मार्ग, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, लोहे का पुल, तोपखाना, मदारगेट, दौलतगंज चौराहा, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, तेलीवाड़ा, मिर्जा नईम बेग मार्ग, छत्रीचौक, होते हुए जामा मस्जिद पर खत्म होगा। वहीं 29 सितंबर को शनिवार को ईशा की नमाज़ के बाद होने वाले जलसे में
अल्लामा सलमान नईमी सा दाहोद गुजरात तशरीफ ला रहे हैं। साथ ही शहर के हजरात भी जलसे में बयान फरमाएंगे। सीरत कमेटी द्वारा ईद मिलादुन्नबी में जुलूस बनाकर लाने वालों को टंकी चौक पर होने वाले सीरते पाक जल्से में इनामात से नवाजा जाएगा। सीरत कमेटी के सरपरस्त शहर काजी खलीकुर्रहमान,मोलाना मेहबुब आलम सा,सदर सूफ़ी मो जाकिर चिश्ती गबू बाबा ने समाजजनों से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस एवं जलसे में शामिल होने की अपील की है। शहर काजी और सीरत कमेटी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि जुलूस में सफेद लिबास पहनकर, टोपी लगाकर आएं, किसी तरह का कोई गलत नारा नहीं लगाए, शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments