उज्जैन। देश के अमर शहीदों पर दो लाख से अधिक पृष्ठों के रचयिता, उज्जैन निवासी, राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल जी की 26वीं पुण्यतिथि संस्था सरल काव्यांजलि द्वारा मनायी गयी।
आज एल.आई.सी. तिराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर संस्था सदस्यों ने माल्यार्पण किया। जानकारी देते हुए संस्था के डॉ. रफीक नागौरी ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय, वरिष्ठ पार्षद, एम.आई.सी. (नगर निगम) सदस्य शिवेंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। माल्यार्पण के पश्चात प्रदीप सरल, संतोष सुपेकर, सुगनचन्द्र जैन, मानसिंह शरद, डॉ. नेत्रा रावणकर, जी.के. निगम, आशीष अश्क, आशागंगा शिरढ़ोणकर, डॉ. रश्मि मोयदे, वी.एस. गहलोत, अनिल पांचाल सेवक आदि ने काव्य पाठ के द्वारा सरल जी को श्रद्धांजलि दी। संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय नागर, अनिलकुमार चौबे, मुक्तेश मनावत, अशोक रावणकर, अमित सुपेकर, एम.जी. मोयदे आदि भी उपस्थित थे। संचालन सन्तोष सुपेकर ने किया।
