Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनकरोड़ों के घाटे की बैंक को लाखों के मुनाफ़े में लाने का...

करोड़ों के घाटे की बैंक को लाखों के मुनाफ़े में लाने का श्रेय श्री चंदेल जी को जाता है-श्री चौरसिया

उज्जैन, महाकाल परिसर में परस्पर सहकारी बैंक की 87 वीं साधारण सभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष -श्री अनिलसिंह चंदेल तथा अतिथि के रूप में श्री शिव चौरसिया,अभिभाषक-कैलाश विजयवर्गीय,मंडल अभिभाषक संघ के अध्यक्ष-ओम सारवान रहे , कार्यक्रम का संचालन बैंक उपाध्यक्ष- ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया तथा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एस.एन.सोमानी ने बजट का वाचन किया ।
बैंक की साधारण सभा में शहीद के पिता अशोक सुर्वे सहित डॉ.सुधीर गवारिकर व भानुप्रतापसिंह पंवार,एम.जी.सुपेकर,श्रीराम दवे,रामसिंह कुशवाह,शैलेंन्द्रसिंह परिहार,बुद्धिप्रकाश सोनी,मदनलाल शर्मा,मोतीलाल श्रीवास्तव,अशोककुमार भगवानलाल,बैंक कर्मचारी,बैंक सदस्यों का शाल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर श्री चौरसिया ने कहा कि करोड़ों के घाटे की बैंक को लाखों के मुनाफ़े में पहुँचाने का श्रेय श्री चंदेल को है । श्री चंदेल जी ने घोषणा में कहा कि बैंक सदस्यों को पाँच प्रतिशत लाभांश दिया जाएगा । आभार बैंक उपाध्यक्ष-एस.एन.शर्मा ने माना तथा इस अवसर पर संचालक सर्वश्री पुरुषोत्तम मिस्त्री, श्री राम सांखला,गीता रामी, निशा त्रिपाठी,आशीष उपाध्याय,मोतीलाल निर्मल,दिनेशप्रतापसिंह बेस,राजेश गुप्ता,राजेश शास्त्री,अंकुर गोयल,बैंक प्रतिनिधि-घनश्याम सक्सेना,बैंक प्रबंधक-राजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments