Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनअवैध बंदूक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा सर के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री मयूर खंडेलवाल सर के निर्देशन मे श्रीमान एसडीओपी महोदय तराना श्री भविष्य भास्कर सर के मार्गदर्शन मे थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा अवैध अवैध एक नाली भरमार बंदूक के साथ आरोपी बने सिंह पिता पदम सिंह मोंगिया उम्र 45 साल जाती मंगिया निवासी ग्राम काथड़ी थाना माकडोन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है,
दिनांक 27 अगस्त 2025 को थाना माकडोन पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध एक नाली भरमार बंदूक को लेकर बेचने की फिराक में कहीं जाने वाला है उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से अवैध एक नाली भरमार बंदूक जप्त की गई है, आरोपी से बंदूक के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है,

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना माकडोन श्री प्रदीप सिंह राजपूत, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री लालचंद शर्मा, आरक्षक 246 राजेंद्र सिंह ,आरक्षक 94 जितेंद्र सिंह ,आरक्षक 653 कृष्ण वल्लभ ,आरक्षक 826 भारत सिंह ,सैनिक 485 राहुल , सैनिक 1209 अभिषेक, सैनिक रमजान एवं प्रधान आरक्षक लेखक सुदर्शन राठौर की सराहनीय भूमिका रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments