उज्जैन, दमोह से स्थानांतरित होकर आए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी.गुप्ता ने उज्जैन में इसी पदपर पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर प्रशिक्षित मध्यस्थ- ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट,बार के पूर्व अध्यक्ष दिनेशचंन्द्र पण्ड्या, द्वारकाधीश चौधरी,पं.योगेश व्यास,हाजी जुबेर कुरैशी,राजेंन्द्र नागर,वीरेंन्द्रसिंह परिहार,सोनाली विजयवर्गीय,अश्विन चौधरी,राधे राजपूत,अश्विन मीणा आदि ने श्री गुप्ता का शाल,श्रीफल, माला,पुष्पमाला,सरोपा तथा पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया । इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि महाकाल की नगरी में पहली बार न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदपर दूसरी बार अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर और अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है,मेरा प्रयास रहेगा कि सभी को न्याय मिले ।
