संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को आखिरी दिन है. इससे पहले बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने तीन अहम बिल पेश किए. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया. गुरुवार को लोकसभा में अंतरिक्ष कार्यक्रम पर विशेष चर्चा होगी. जबकि संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश किया जाएगा. ये बिल बुधवार को लोकसभा में पास हो गया और अब इसे राज्यसभा में पास करने की तैयारी की जा रही है.
