Friday, April 24, 2026
Homeउज्जैनबैंक ऑफ़ इंडिया  द्वारा वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजना संतृप्तीकरण शिविर...

बैंक ऑफ़ इंडिया  द्वारा वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजना संतृप्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया

उज्जैन । बैंक ऑफ इंडिया  के द्वारा मंगलवार को जुनखेड़ा ग्राम मुंडली धोतरू, तहसील महिदपुर मे वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजना संतृप्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री सुब्रत कुमार इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। इस शिविर मे बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबन्धक श्री अजीत कुमार शरण, उप आंचलिक प्रबन्धक श्री प्रदीप कुमार कमल, आंचलिक कार्यालय के अग्रणी बैंक अधिकारी श्री बलराम बैरागी एवं विभिन्न बैंक ग्राहक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शिविर मे विभिन्न ग्राम पंचायत से आए जन प्रतिनिधियो का स्वागत किया गया। साथ ही शिविर मे श्री वैष्णव कान्वेंट स्कूल, झारडा के विधार्थियों के द्वारा स्वागत गीत गाया गया एवं स्पर्श वेल्फेयर सोसाइटी के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।

इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में मौजूद सभी पात्र नागरिकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं जैसे कि बैंक खाता खोलना, बीमा योजनाएं, पेंशन योजनाएं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओ का लाभ प्रदान करना था।

शिविर मे बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री सुब्रत कुमार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओ यथा जन धन योजना के तहत बैंक खाता खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना में नामांकन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग के द्वारा री-केवाईसी से संबधित जानकारी दी गयी। साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया।

 शिविर मे ग्राहको के लिए तत्काल री-केवाईसी एवं आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध थी। जिसमे लगभग 500 ग्राहको की री-केवाईसी कराई गयी एवं साथ ही शिविर मे लगभग 800 लाभार्थियों को सामाजिक सेवाओं से जोड़ा गया तथा सैकड़ों नागरिकों को भविष्य में सेवाओं का लाभ उठाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थीयो को कार्यपालक निदेशक बैंक ऑफ इंडिया श्री सुब्रत कुमार के द्वारा चेक वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रदीप कुमार कमल ने किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments