उज्जैन: मराठी फिल्म को विदेश में प्रोत्साहन मिले एवं नई फिल्म का निर्माण अमेरिका में हो इस उपदेश से नार्थ अमेरिका फिल्म फेस्टिवल अवार्ड नाइट का द्वितीय आयोजन दिनांक 25,26,27,जुलाई 2025 को सेंट जॉन्स कैलिफोर्निया में भारतवंशी सिने मराठी कलाकार अपनी संस्कृति और सभ्यता का प्रचार कर रहे है। इस दिशा में महाराष्ट्र के मराठी कलाकारों में मधुर भंडारकर ,अमोल पालेकर , अश्विनी भावे सचिन पिलगांवकर,सोनाली कुलकर्णी, स्वप्निल जोशी, अवधूत गुप्ते,सचिन खेडेकर, आदि कलाकारों ने फिल्म बनाने की तकनीक पर कार्यशाला आयोजित की गई , जिसमें कलाकारों को एक्टिंग,शूटिंग, के साथ आदि खूबियां बताई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं समापन की जवाबदारी उज्जैन की सौ. हर्षा रोहित मुले को दी गई थी, जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया मधुर भंडारकर द्वारा उन्हें नॉर्थ फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हर्षा मुले शास्त्रीय संगीत की शिक्षा खेरागढ़ से प्राप्त की । वे शास्त्रीय संगीत में भी श्रेष्ठ गायिका भी है। ज्ञात रहे गत एन ए एफ ए वर्ष 2024 में भी उन्होंने कार्यक्रम का संचालन सफलता पूर्वक किया था। हर्षा मुले की इस सफलता पर पद्माकर मुले, अश्विन चोपड़ा, राहुल मिश्रा, अश्विन कासलीवाल, मनोज पोल, सरबजीत सिंह, संदीप पाण्डे आदि ने बघाई प्रेषित की।
