Saturday, March 7, 2026
Homeदेशडेरा सच्चा साैदा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैराेल पर जेल...

डेरा सच्चा साैदा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पैराेल पर जेल से बाहर आया

रोहतक, । साध्वी यौन शोषण मामले मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जिला कारागार से बाहर निकला।मंगलवार सुबह करीब 7 बजे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जिला कारागार सुनारिया से 40 दिन की पेरोल पर बाहर निकला। इस दौरान जेल परिसर में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहे।इसी साल 9 अप्रैल को राम रहीम 21 दिनों की पेरोल पर बाहर आया था और वह 14वीं बार जेल से बाहर आ चुका है। जेल अधीक्षक सत्यवान का कहना है कि जेल नियमों के तहत राम रहीम को पैरोल दी गई।

राम रहीम साध्वियों से रेप और हत्या के केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। इस बार डेरा प्रमुख अपना जन्मदिन बनाने के लिए बाहर आया है। राम रहीम का 15 अगस्त को 58वां जन्मदिन है। पैराेल नियमाें के अनुसार उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है। फिर भी वह वर्चुअली अपने अनुयाइयों को संबोधित कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments