Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यप्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव,...

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मप्र सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

भोपाल, । मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्‍होंने पुष्प-गुच्छ भेंट कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को मध्य प्रदेश की उपलब्धियों एवं नवाचार पर केंद्रित पुस्तिका “विरासत से विकास की राह” भेंट की। पुस्तिका में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, नारी शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, शहरी विकास, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संबंधी गतिविधियों एवं उपलब्धियों का ब्यौरा शामिल है।प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए की गई दुबई एवं स्पेन की यात्रा में मिली सफलता की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ आबादी को हमेशा मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से विकसित भारत @ 2047 के विजन में मध्य प्रदेश भी अपना पूरा योगदान देगा।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गृह मंत्री शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था और दुग्ध-सहकारिता गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी भेंट कर प्रदेश में ऊर्जा, नगरीय विकास क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन सहित पाठ्यक्रमों में राष्ट्रभक्तों और महापुरूषों की जीवनियों के शामिल किए जाने संबंधी प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से सौजन्य भेंट कर ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘एक बगिया मां के नाम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों और जल गंगा संवर्धन अभियान के परिणामों से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्रीगण को प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति की जानकारी प्रदान की गई।-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments