उज्जैन: नगर निगम परिवार में अपना सेवाकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारियों का नगर निगम द्वारा सेवानिवृत सम्मान समारोह गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर श्री मुकेश टटवाल की उपस्थित में आयोजित करते हुए सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों का शाल,श्रीफल,भगवत गीता, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी गई
इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी श्री एजाज पिता शहजाद एहमद चालक निगम गैराज, श्री नृसिंह राव इंगले सहायक वर्ग 03 राजस्व विभाग अन्य कर, श्री महेश पिता बद्रीलाल मेट स्वास्थ्य विभाग, श्री मदन लाल देवाजी हेल्पर विद्युत शवदाह गृह, कुमारी गुरवीर कौर पाबले पीएचई विभाग, श्री ओमप्रकाश दोषी पीएचई विभाग, श्री शंकरलाल पिता सेवाराम वाहन चालक पीएचई विभाग, श्री भीमा गोविंद पंप ऑपरेटर पीएचई विभाग, श्री दिनेश पिता शंकर लाल शर्मा पीएचई विभाग, श्री युगल किशोर पिता नारायण स्थाई कर्मी पीएचई विभाग, श्री कमल पिता मंगल स्थाई कर्मी पीएचई विभाग के सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, डॉ योगेश्वरी राठौर, पार्षद श्री पंकज चौधरी, अपर आयुक्त वित्त श्री पुनीत शुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, कर्मचारी संघ से श्री नितिन मुसले, श्री रमेश रघुवंशी, श्री रमेश चंद्र निगम, श्री मनसुख मेहरवाल एवं नगर निगम के कर्मचारीगण उपस्थित रहें
