उज्जैन। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 215 घट्टिया के 280 बीएलओ एवं 28 पर्यवेक्षकों का दिनांक 07/07/2025 से 12/07/2025 तक प्रशिक्षण जनपद सभागृह घटिया में छ: चरणों में संपन्न हुआ।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजाराम करजरे द्वारा बताया गया कि बीएलओ/बीएलओ पर्यवेक्षक, जो निर्वाचन प्रक्रिया में लोकतंत्र का मजबूत आधार एवं निर्वाचन प्रक्रिया की रीढ़ होता है, वह अपने क्षेत्र का जानकार होता है, उसे निर्वाचन के संवैधानिक और वैधानिक प्रावधानों की जानकारी और अपनी भूमिका का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। प्रशिक्षण प्रतिदिन चार सत्रों मे पर्यवेक्षक मनोज परमार के निर्देशन में मुख्य प्रशिक्षक दशरथ सिंह गोयल संग किशोर हीरावत, दिलशाद कुरैशी, अपूर्व शर्मा, दिपेन्द्र तिवारी द्वारा मुख्य रूप से संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधान, संभावित विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ के कार्य एवं व्यवहार, रोल प्ले के माध्यम से बीएलओ की भूमिका, विभिन्न परिस्थितियों में त्रुटि रहित प्रपत्र 6, 7 व 8 भरने की प्रक्रिया एवं आकलन आदि विषयों पर गहन रूप से प्रदान किया जा रहा हैं। तकनिकी सहायक महान सुनहरे एवं मुकेश अजमेरिया,जयपाल सिंह पंवार आदि द्वारा तकनीकी एवं अन्य व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। प्रशिक्षण समापन उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
