लंदन: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नये कप्तान शुभमन गिल की उनके दमखम, कौशल और जज्बे के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह अवसान पर चल रहे ‘फैब फोर’ (पिछले एक दशक में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) से जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है।
गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने लीड्स में श्रृंखला के पहले मैच की पहली पारी में 147 रन भी बनाए थे।
