Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनपुरोहित को मिला उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

पुरोहित को मिला उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

उज्जैन।मध्य प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय बैठक रतलाम में गत दिनों रविवार को आयोजित की गई।जिसमें प्रदेश भर से करीब 250 पत्रकार साथियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा कानून सरकार से लागू करवाने,पत्रकारों को श्रम मेडिक्लेम बीमा के साथ ही अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया ने की।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पुरोहित को पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, रतलाम जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश जैन महामंत्री दिनेश दवे ने शाल श्री फल के साथ सम्मानित करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।इस दौरान मंच पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया,महामंत्री वैष्णव,उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर,प्रितपाल सिंह राणा संभाग अध्यक्ष मनोज जैन सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

यह जानकारी जिला महामंत्री अश्विन चोपड़ा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments