उज्जैन: भारतीय संसद नई दिल्ली एवं हरियाणा विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में उज्जैन से निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव सम्मिलित हुई, सम्मेलन का शुभारंभ गुरुवार 3 जुलाई को गुरुग्राम में हुआ जिसके शुभारंभ सत्र में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद कल्याण, श्री विपुल गोयल शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, हरियाणा सरकार ओर अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे।
उक्त शुभारंभ सत्र में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा अपने संबोधन नगरी निकाय में सदन/परिषद की कार्यवाही को राष्ट्रीय उन्नति की सबसे महत्वपूर्ण शाखा कहते हुए कहा कि परिषद/सम्मिलन का हर सत्र महत्वपूर्ण होता हैं चाहे वह प्रश्नकाल हो या शून्य काल/ प्रश्न पर चर्चा, सभी निकाय/राज्य/राष्ट्रीय निर्माण के प्रति जिम्मेदारी के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पांच थीम पर चर्चात्मक समीक्षा हुई जिसमें निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा द्वितीय थीम संवैधानिक लोकतंत्र को सुदृढ़ करने और राष्ट्रनिर्माण में शहर स्थानीय निकायों को भूमिका एवं उप विषय 2 समावेशी विकास और प्रगति के साधन के रूप में शहरी स्थानीय निकाय संवैधानिक जनादेश को पूरा करने के लिए नगर पालिका शासन को अधिक प्रभावी बनाना की अध्यक्षता करते हुए सभाकक्ष में उपस्थित भिन्न राज्यों से सम्मिलित हुए डेलीगेट्स के साथ अपने अनुभव और नगर निगम की सक्सेस स्टोरी से अवगत कराया गया।
अध्यक्ष विधानसभा हरियाणा श्री हरविंद जी कल्याण की ओर से रात्रि सहभोज का कार्यक्रम रखा जिसमें हरियाणा राज्य के सांस्कृतिक, पारंपरिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह हरियाणा सरकार का स्वागत और कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*बंचारी नृत्य बना आकर्षण*
सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत कलाकारों ने बंचारी नृत्य प्रस्तुत करते हुए किया जिसमें लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह नैनी द्वारा भी इसका आनंद उठाया कई प्रतिनिधियों ने तो कलाकारों के साथ नृत्य कर इसका आनंद लिया। निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति से भी रूबरू होने का बहुत बेहतर मौका लोकसभा कार्यालय ने दिया है गुरुग्राम से लेकर मानेसर तक दिल्ली जयपुर हाईवे को सजाया गया एवं होर्डिंग से जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया इस दौरान निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव द्वारा हरियाणा के विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
