Wednesday, September 2, 2026
Homeउज्जैनभारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण समारोह 2...

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण समारोह 2 सितंबर को

ज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा, उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह कड़ोदिया का दायित्व ग्रहण समारोह दिनांक 2 सितंबर,बुधवार दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय लोकशक्ति भवन उज्जैन पर आयोजित होगा।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि दायित्व ग्रहण समारोह भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़,जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
नवनियुक्त भाजयुमों जिलाध्यक्ष श्री हरजीत सिंह कड़ोदिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘ईंधन बचाओ – राष्ट्र बचाओ’ के आह्वान का सम्मान करते हुए व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रेरणा से उन्होंने एक नवाचार करने का निर्णय लिया है। परंपरागत रूप से होने वाली बड़ी वाहन रैली का आयोजन न करते हुए सीधे तौर पर सभी कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय पर आमंत्रित किया गया है।
इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि समय और संसाधनों का सदुपयोग भी होगा और कार्यकर्ता सीधे संगठनात्मक चर्चा में शामिल हो सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा उज्जैन ग्रामीण के जिला पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण, मंडलों के पदाधिकारी,युवा मोर्चा के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने उज्जैन ग्रामीण के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बिना रैली के सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments