उज्जैन। विद्यार्थी राष्ट्र के शौर्य और पराक्रम है। ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज में आयोजित शपथ विधि समारोह में राष्ट्रपति अलंकरण से सम्मानित शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र के बाहुबली हैं। देश की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। ज्ञान विज्ञान, धर्म, संस्कृति के रक्षक है। राष्ट्र का भविष्य छात्र-छात्राओं के संस्कारवान विचारों पर निर्भर है। भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले युवा ही है। युवा तरुणाई देश की शक्ति, सामर्थ्य एवं ऊर्जा है। छात्र-छात्राएं राष्ट्र का शौर्य पराक्रम है। अध्यक्षता करते हुए अध श्री आसंदी से सुनील खत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र की परमाणु शक्ति है। यह अंतरिक्ष में छलांग लगा सकते हैं, वहीं सागर की गहराइयों को नापने की क्षमता है। शाब्दिक उद्बोधन दिलीप धनवानी ने दिया। स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास का स्वागत श्रीमती नीलम सुनील खत्री, प्राचार्य सरोज शुक्ला ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य भानुप्रिया गौर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के बैंड दल ने संगीत की स्वर लहरियों का उम्दा प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ओज पूर्ण मार्च पास्ट से तालियां बटोरी। विद्यार्थियों को अनुशासन, संयम, विवेक, राष्ट्र पराक्रम की शपथ शैलेंद्र व्यास द्वारा दिलवाई गई।
