Monday, July 27, 2026
Homeउज्जैनशैलेश गुप्ता बने श्री चन्द्रमोलेंश्वर सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष

शैलेश गुप्ता बने श्री चन्द्रमोलेंश्वर सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष

उज्जैन। श्री चन्द्रमोलेंश्वर सेवा समिति, उज्जैन द्वारा सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री शैलेश गुप्ता को समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री गुप्ता की नियुक्ति पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री शैलेश गुप्ता अपने अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण के माध्यम से समिति के सेवा कार्यों को प्रदेश स्तर पर नई दिशा प्रदान करेंगे तथा समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
श्री शैलेश गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के उद्देश्यों के अनुरूप समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल व्यास प्रदेश सचिव पंडित गौरव शर्मा कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनामिका व्यास श्रीमती सीमा खांडेगर रितेश लालवानी हेमंत महेश्वरी डॉ ओमप्रकाश वैष्णव राहुल शर्मा वीरेश शर्मा जयकिशन वंशद्वार गोकुल शर्मा दादा टीना बैस नीतू सिंघल चितरंजन चौधरी आदि सस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने श्री गुप्ता के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments