Sunday, July 5, 2026
Homeउज्जैनमुख्यमंत्री से मिला अमीझरा जैन तीर्थ ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल, भूमि आवंटन का...

मुख्यमंत्री से मिला अमीझरा जैन तीर्थ ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल, भूमि आवंटन का सौंपा स्मरण-पत्र

उज्जैन। श्री अमीझरा पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक ट्रस्ट, श्री अमीझरा जैन तीर्थ (अमझेरा, जिला धार) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भोपाल में उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर तीर्थ के लिए शासकीय भूमि के सशुल्क आवंटन की मांग दोहराई।

प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रकाशचंद्र संघवी (सिरोड़ीवाला), सहकोषाध्यक्ष राजेश जैन डग तथा धर्मप्रेमी कार्यकर्ता कमलजी कोठारी (मंदसौर) शामिल थे।

भोपाल प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सुबह ऐतिहासिक भोजताल का भ्रमण कर उसके इतिहास की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके जन्मदिवस पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

उपमुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल ने वल्लभ भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से श्री अमीझरा जैन तीर्थ, जो मध्यप्रदेश लोक न्यास (पब्लिक ट्रस्ट) अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है, के लिए राजस्व अभिलेखों में दर्ज बिला नाम शासकीय भूमि के सशुल्क आवंटन संबंधी तीसरा स्मरण-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने तथा भूमि आवंटन प्रक्रिया में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments