उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण का”12साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” की थीम पर “विकसित भारत के संकल्प सम्मेलन” नागदा स्थित स्नेह कुंज में प्रबुद्धजन ,व्यवसायिक एव व्यापारी वर्ग का संयुक्त सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बीते एक दशक से अधिक समय में देश में आए नीतिगत बदलाव, जनसेवा के आयामों का आकलन और अमृतकाल में विकसित भारत के लक्ष्य पर विस्तृत मंथन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं मां भारती के पूजन-अर्चन से हुआ। मंचासीन सभी अतिथियों का भाजपा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-वंदन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री पंकज जोशी, जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़,क्षेत्रीय विधायक डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान,जिला महामंत्री श्री राकेश यादव,जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक श्री अश्विन डिंडोरकर,जिला उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र अवाना,जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप व्यास,जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन श्री अश्विन डिंडोरकर ने किया तथा स्वागत उद्बोधन श्री संदीप व्यास ने प्रस्तुत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार के अनुसार इस प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में तीन स्तंभों पर केंद्रित विचार-विमर्श रखे गए संगोष्ठी को विश्वास, विकास और जनकल्याण – इन तीन प्रमुख विषयों में विभाजित कर वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
विश्वास विषय पर उद्बोधन,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में DBT, पारदर्शी शासन और निरंतर जन-संवाद से सरकार व जनता के बीच विश्वास की नई नींव रखी गई है। कोविड महामारी के दौरान मुफ्त टीकाकरण व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाज वितरण ने “अंत्योदय” की भावना को साकार किया।
विकास विषय पर विमर्श, जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने कहा कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनें, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बल पर भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है,सड़क, रेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।
जनकल्याण पर प्रकाश- विधायक डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों परिवार प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने दोहराया कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” ही विकसित भारत का मूल मंत्र है।
सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा एवं 2047 का संकल्प,सम्मेलन में शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजनों ने बीते 12 वर्षों का विश्लेषण किया और अमृतकाल के लिए सुझाव दिए क्षेत्र 12 साल की उपलब्धि 2047 का संकल्प बुनियादी ढांचा 55,000+ किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, नए हवाई अड्डे, हर घर जल योजना ग्रामीण कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को विश्वस्तरीय बनाना डिजिटल क्रांति UPI से रिकॉर्ड लेनदेन, 34 लाख करोड़ रुपये का DBT, 5G रोलआउट AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरताजनकल्याण 50करोड़ आयुष्मान कार्ड, 11 करोड़ शौचालय निर्माण, 4 करोड़ पीएम आवास स्वास्थ्य-शिक्षा की गुणवत्ता एवं सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा
समापन एवं आह्वान कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव ने सभी अतिथियों, प्रबुद्धजनों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम इस संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ कि 12 साल की यात्रा “सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन” की रही है, और अब अगले 25 वर्ष भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने के लिए समर्पित हैं।
प्रबुद्धजनों ने आह्वान किया कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर, “राष्ट्र प्रथम” की भावना से हर व्यक्ति विकसित भारत के यज्ञ में अपनी आहुति दे। तभी 2047 का संकल्प सिद्धि में बदलेगा।
