Saturday, June 6, 2026
Homeउज्जैनभाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सुशासन एव गरीब कल्याण के पूर्ण होने पर आयोजित सेवा पखवाड़ा अंतर्गत”एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत पौधारोपण किया

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में मण्डल व बूथ स्तर तक संगठन पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओ ने पौधारोपण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने शासकीय महाविद्यालय परिसर नागदा में पूर्व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुल्तान सिंह शेखावत व कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण मात्र एक दिवस का कार्यक्रम नही,बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है,जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिलेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के रूप में एक पौधे से शुरु
हुई पहल आज करोड़ों लोगों की भागीदारी वाला जन आंदोलन बन रहा है,जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामुहिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बना रहा है।
आइये हम सभी मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दे।
जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संगठन के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की जिसमे नागदा खाचरोद विधायक डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेरछा, घट्टिया विधायक डॉ सतीश मालवीय ने विधानसभा क्षेत्र के मंडल ताजपुर में एवं बड़नगर विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या ने भाजपा बड़नगर नगर मण्डल के तत्वावधान में नगर में पौधरोपण किया।इसी के साथ जिले के समस्त 23 मंडलो में भाजपा मंडल अध्यक्षगणो की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की जिला टोली के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष अश्विन डिंडोरक,जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति पलोड़ व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह बड़ाल इस अभियान अंतर्गत जिले में आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्था में रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments