Friday, June 5, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण, आरक्षक का किया सम्मान

उज्जैन एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण, आरक्षक का किया सम्मान

उज्जैन , । उज्जैन में गुरुवार को एसपी प्रदीप शर्मा महिदपुर थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन रिकॉर्ड, मालखाना, हवालात और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान एसपी प्रदीप शर्मा ने विशेष रूप से सीसीटीएनएस प्रणाली के संचालन और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, दस्तावेजों के अद्यतन रखरखाव और विभिन्न प्रकरणों से संबंधित जानकारी की समीक्षा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। थाने में सीसीटीएनएस कार्यों के प्रभावी संचालन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर आरक्षक समरथ पाटीदार की सराहना की गई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशंसा-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments