Tuesday, May 19, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन भाजपा ग्रामीण दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बडऩगर में सम्पन्न

उज्जैन भाजपा ग्रामीण दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बडऩगर में सम्पन्न

उज्जैन , । उज्जैन भाजपा जिला ग्रामीण का दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग बडऩगर तहसील मुख्यालय पर में सम्पन्न हुआ। वर्ग में पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का आव्हान किया गया। राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 अंतर्गत 16 मई को प्रारंभ वर्ग का समापन रविवार को हुआ। यह वर्ग इन्द्रप्रस्थ गार्डन में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सुरेश आर्य,जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला वर्ग प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, विधायक जितेन्द्र पण्ड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमलाकुंवर देवड़ा, अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक किशनसिंह भटोल ने किया। वर्ग में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ.तेजबहादुरसिंह चौहान, डॉ.सतीश मालवीय भी उपस्थित रहे। स्वागत भाषण में राजेश धाकड़ ने कहा कि यह वर्ग हमें वैचारिक रूप से इतना मजबूूत करेगा कि कोई भी विपक्षी भ्रम हमारा अहित नहीं कर पायेगा।

प्रथम सत्र के वक्ता मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य थे। द्वितीय सत्र के वक्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर थे। तृतीय सत्र के वक्ता प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सनवर पटेल थे। चतुर्थ सत्र के वक्ता मंदसौर जिला प्रभारी दिलीप सखलेचा थे। पंचम सत्र के वक्ता हरिसिंह धनगर थे। छठे सत्र के वक्ता प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार थे। सप्तम सत्र के वक्ता प्रदेश मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत थे। अष्टम सत्र के वक्ता नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार थे। नवम् सत्र के वक्ता सांसद सुधीर गुप्ता थे। दशम सत्र के वक्ता रतलाम जिला प्रभारी विवेक जोशी थे। ग्यारवां सत्र के वक्ता खातेगांव विधायक आशीष शर्मा थे। बारवां सत्र के वक्ता सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी थे। सत्रों की अध्यक्षता विजय गोखरू, सुकमाल जैन, जगदेव सिंह, विक्रम सिंह, आनंदीलाल धबाई, दिलीप सिंह राणावत, रतनलाल चौधरी, पीरूलाल खिंची, रमेश पण्ड्या, किशनसिंह भटोल, कमलाकुंवर देवड़ा एवं राजेश धाकड़ ने की ।

जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि वर्ग का संचालन जिला महामंत्री राकेश यादव एवं श्याम शर्मा ने किया। वर्ग नियंत्रक सुमेरसिंह कालुहेड़ा, जिला टोली सह संयोजक महिपालसिंह उमठ, निरंजन मेहता, रीतु पाटीदार थेे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments