Sunday, May 17, 2026
Homeउज्जैनवार्षिक भण्डारा कार्यक्रम 2026 में वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज ने...

वार्षिक भण्डारा कार्यक्रम 2026 में वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज ने बीमारियों में राहत, साधन में तरक्की के उपाय के साथ-साथ आने वाले खराब समय के बारे में लोगों को चेताया

उज्जैन, मध्य प्रदेश परम् सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के 14वें वार्षिक भंडारा कार्यक्रम में वक्त गुरु परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज द्वारा आए हुए नए लोगों को नामदान मिला और नए व पुराने नामदानियों को बीमारियों में राहत कैसे मिले व साधना में तरक्की कैसे हो? इसका भी उपाय बताया गया। पूज्य बाबाजी के आदेश से भण्डारा कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में चार-चार घंटे की ‘जय गुरु देव’ नाम की अखण्ड नामध्वनि लगाई गई।
महाराज जी ने कहा कि आप इस नामध्वनि के अभियान को आगे बढ़ाइए। अखण्ड नामध्वनि चाहे 4 घंटे की करो, चाहे 8 घंटे की करो, चाहे 24 घंटे की करो, चाहे 48 घंटे की करो, चाहे 72 घंटे की करो, चाहे 5 दिन की करो और चाहे 9 दिन की करो। इससे आपको बीमारियों में राहत भी मिलेगी और साधना में भी मदद मिलेगी।
पूज्य बाबाजी ने आने वाले खराब समय के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसा समय आ रहा है कि लोग अपनी-अपनी जान बचा कर भागेंगे। बेटा माँ के जिगर का टुकड़ा होता है लेकिन उसको भी छोड़कर वह भागेगी। भगदड़ मचेगी, हाहाकार मचेगा। क्यों? क्योंकि लोगों की बुद्धि खराब हो रही है, खानपान खराब हो रहा है, चरित्र गिर रहा है।

अगर आप लोगों को साधक बना ले गए तो भारत का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा

मांस, मछली, अंडा और शराब का सेवन बहुत बढ़ रहा है। दूसरे की मां, बहन, बेटी की पहचान खत्म होती जा रही है। इसी कारण लोगों की बुद्धि उन्हें विनाश की तरफ ले जा रही है। बहुत समझाता हूं लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। देखो! पश्चिम में लड़ाई चालू है, अब यह रुकने वाली नहीं है। हालात ऐसे फंस गए हैं जैसे गाड़ी का गियर फंस जाए, जो न आगे बढ़े और न पीछे हटे। 3-4 देश कुछ देशों को खत्म करना चाहते हैं। अगर वे इसमें कामयाब हो गए तो वही हीरो बन जाएंगे और छोटे-छोटे देश उनके पीछे चलने लगेंगे।
भारत का कुछ नहीं होगा क्योंकि यहां धार्मिक शक्तियां और भजनानंदी यानी साधक मौजूद हैं। अगर आप; लोगों को साधक बना ले गए, तो भारत का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। अभी तो वे देश कुछ नहीं करेंगे लेकिन जब ताकतवर बन जाएंगे तब भारत को डाउन करने की सोचेंगे। तब भारत के लोगों की चिंता बढ़ जाएगी।
कुछ छोटे देश भारत का साथ देंगे और भारत उन्हीं से बड़े देशों के टुकड़े करवा देगा। फिर उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। पूरे विश्व पर भारत राज करेगा और जग में ‘जय गुरु देव’ का झंडा लहराएगा। क्योंकि उस समय जय गुरु देव वालों की, साधकों की जरूरत पड़ेगी, कहां? लड़ाई के मैदान में।
लेकिन जन-धन की हानि होगी। इसलिए अगर भारत को बचाना है तो लोगों को अध्यात्मवादी और ईश्वरवादी बनाओ। अगर लोग भगवान पर विश्वास करने लग जाएं, नामदान लेकर भजनानंदी बन जाएं, तभी बचाव हो सकता है।

कार्यक्रम में आकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद लिया

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की भी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि “हमने देवी-देवताओं को तो नहीं देखा है लेकिन महाराज जी को देख कर लगता है कि भगवान हमारे बीच आकर के हम सब को आशीर्वाद दे रहे हैं। महाराज जी हमारा मार्गदर्शन करके हमारा जीवन धन्य कर रहे हैं। जैसे भीषण गर्मी में शीतल छाया का सहारा मिल जाए, वैसे ही आश्रम में आकर आनंद की अनुभूति होती है। महाराज जी से मार्गदर्शन ले करके हम जीवन में सत कार्य करने, नशे और मांसाहार से दूर रहने का मार्ग अपनाएं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments