उज्जैन। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने शहर के टॉवर चौराहे पर आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई ।
इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने सुबह 10 बजे से ही अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर अम्बेडकर जी के विचारों और समाज के लिये उनके द्वारा किये गये महान कार्य पर पकाश डाला। वही टॉवर चौराहे से शाहिद पार्क तक रैली निकाल कर अम्बेडकर जी को याद किया।
पार्टी के शहर अध्यक्ष नरेंद सोलंकी ने बताया कि अम्बेडकर जी की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। ओर सभी पदाधिकारियों ने डॉ .अम्बेडकर जी के विचारों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अभिषेक शर्मा प्रदेश संयुक्त सचिव ,अक्षय पाटीदार प्रदेश सचिव ,महेश प्रसाद तिवारी जिला उपाध्यक्ष ,अनिल ठाकुर संगठन मंत्री , गौतम खिरवे अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष ,अंकित मालवीय जिला उपाध्यक्ष , मनन खोखर जिला उपाध्यक्ष ,विशाल ठाकुर जिला सचिव ,नंदकिशोर चौहान जिला संयुक्त सचिव, अशोक मालवीय जिलासंयुक्त सचिव ,सतीश मालवीय, रितेश नागौर , संयुक्त सचिव ,कमल संयुक्त सचिव, शिव प्रकाश मेहर बलराम मालवीय ,धारा सिंह , दीपक बिजौरे , गंभीर मैडम , जय श्री व्यास,फिरोज भाई जिला उपाध्यक्ष ,इरफान भाई जिला सचिव,रेखा सोनी, दिग्गी बना, कुदीप चौधरी ओर राजकुमार तलवाडिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
