उज्जैन , । प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने हाल ही में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा उनके महादेव के प्रति व्यक्तिगत आस्था भाव को दर्शाने के साथ ही उनके प्रशंसकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।उल्लेखनीय है कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसकी भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है। यह आरती तड़के ब्रह्म मुहूर्त में होती है, जिसमें भगवान शिव को चिता की भस्म से अलंकृत किया जाता है। इस अनूठी परंपरा को देखने और इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। मिलिंद सोमन भी इसी दिव्य अनुभव का हिस्सा बनने के लिए सोमवार को उज्जैन पहुंचेको और मंगलवार की भस्मआरती में शामिल हुए ।
मिलिंद सोमन, जो अपनी फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं, ने मंदिर परिसर में पहुंचकर पूरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए मिलिंद ने धार्मिक विधि-विधान के अनुसार भस्म आरती में भाग लिया। इस दौरान उनका शांत और ध्यानमग्न स्वरूप देखने लायक था, जो उनके आध्यात्मिक जुड़ाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
