Thursday, April 23, 2026
Homeउज्जैनशासकीय प्राथमिक विद्यालय चकरावदा में प्रवेश उत्सव मनाया गया

शासकीय प्राथमिक विद्यालय चकरावदा में प्रवेश उत्सव मनाया गया

उज्जैन। शासकीय प्राथमिक विद्यालय चकरावदा में प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रभारी शहजाद खान ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य नव प्रवेशी विद्यार्थियों को विद्यालय की गतिविधियों से परिचित कराना और उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना था, साथ ही स्कूल में प्रवेश के समय से ही अपनापन, स्नेह और प्रेरणा का अनुभव करना है।
सर्वप्रथम नवनामांकित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, फुलों की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया गया एवं छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित की गई। बच्चों को टाफी दी गई और भोजन कराया गया। कार्यक्रम में शिक्षक अजय शर्मा, ऊषा शर्मा, पालक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments