Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनजीरो वेस्‍ट और जीरो प्रदुषण थीम को ध्‍यान में रखकर सिंहस्‍थ का...

जीरो वेस्‍ट और जीरो प्रदुषण थीम को ध्‍यान में रखकर सिंहस्‍थ का आयोजन हो- अपर मुख्‍य सचिव श्री दुबे  

उज्जैन । मध्‍यप्रदेश शासन के अपर मुख्‍य सचिव श्री संजय दुबे द्वारा सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में आगामी सिंहस्‍थ महापर्व 2028 के अंतर्गत प्रचलित एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

      बैठक में सिंहस्‍थ के अंतर्गत बनाए जाने वाले पार्किंग स्‍थलों के समीप सार्वजनिक शौचालय की व्‍यवस्‍था करने के लिए कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्‍य सचिव ने कहा कि शौचालयों में न्‍यूनतम शुल्‍क लेकर सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाए। सभी व्‍यवस्‍थाएं चाक-चौबंद की जाए। इसमें निजी क्षेत्र के अर्बन क्‍लेप, ग्रामीण क्षेत्र के स्‍वसहायता समूह और शहरी क्षेत्र के एसएचजी की भी सहभागि‍ता सुनिश्चित की जाए। सिंहस्‍थ के दौरान सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए इन्‍हें प्रशिक्षण दिलवाया जाए। साथ ही प्‍लंबर और इलेक्ट्रिशियन का भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। सिंहस्‍थ क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्ग एवं पार्किंग स्‍थल फाइनल करें।

      अपर मुख्‍य सचिव श्री दुबे ने बैठक में कहा कि यह सिंहस्‍थ अन्‍य कुंभ मेलों से भिन्‍न होना चाहिए। इसमें कई प्रकार के नवाचार किए जाएं, ताकि शहर की आर्थिक प्रगति भी हो सके। सिंहस्‍थ का आयोजन जीरो वेस्‍ट और जीरो प्रदूषण की थीम को ध्‍यान में रखते हुए  होना चाहिए। सिंहस्‍थ के अंतर्गत जिन मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, वहां की पेयजल की पाईपलाईन, सीवर लाईन के ऊपर होना चाहिए। सिंहस्‍थ प्रोजेक्‍ट के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्‍ता का विशेष ध्‍यान रखा जाए।

      प्रदेश और देश के विभिन्‍न शहरों से आने वाले लोग एक सुखद अनुभव लेकर यहां से जाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि सिंहस्‍थ के अंतर्गत अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे, जिनमें विभिन्‍न सेक्‍टर बनाए जाएंगे। अपर मुख्‍य सचिव श्री दुबे ने बैठक में कहा कि सिंहस्‍थ के पूर्व उज्‍जैन में वन विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। हर प्रमुख मार्ग/ केरिज वे में जो प्‍लांटेशन किया जाना है उसकी कार्ययोजना वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बनाई जाएगी। प्रमुख मार्गों पर छायादार और फुलदार पौधों का रोपण किया जाए। पूरे पंचक्रोशी मार्ग में इस वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान पौधारोपण किया जाना चाहिए। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए।

      अपर मुख्‍य सचिव श्री दुबे ने प्रोजेक्‍ट मॉनीटरिंग सिस्‍टम वेबसाईट के माध्‍यम से सिंहस्‍थ के अंतर्गत स्‍वीकृत और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्‍त श्री अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, सीईओ यूडीए श्री संदीप सोनी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments