Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैन5 क्वीटंल फुल, 20 क्वींटल हर्बल गुलाल, 30 किलो कलर, बैण्ड के...

5 क्वीटंल फुल, 20 क्वींटल हर्बल गुलाल, 30 किलो कलर, बैण्ड के साथ 8 मार्च को निकले भव्य नगर गैर

उज्जैन: रंग पंचमी के पावन अवसर पर उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा परंपरागत रूप से निकलने वाली नगर गैर का आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर से लेकर गोपाल मंदिर तक किया जाएगा जिसमें हजारों की तादाद में शहरवासी इस नगर गैर में सम्मिलित होकर  आयोजन को सफल बनाएंगे आयोजन को लेकर सोमवार को उपयुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्देशित किया गया कि नगर गैर से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं शनिवार तक पूर्ण हो जाए ताकि अंतिम रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा सके
बैठक में उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी श्री योगेन्द्र पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि नगर गैर आयोजन की अनुमति एवं कानून व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिला उज्जैन, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक को, चिकित्सीय व्यवस्था हेतु सीएमएचओ को तथा महाकाल मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर को गुलाल अर्पित कर पुजन अर्चन किये जाने की अनुमति हेतु विधिवत पत्र प्रेषित कर दिए गए है। हर्बल गुलाल एवं कलर हेतु विधिवत निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जाकर 20 क्विंटल गुलाल, 30 किलो कलर, वाटर सेंट, 4 डीजे, 4 फायर फायटर, 2 तासा पार्टी, 1 वाटर लॉरी, 1 ध्वज वाहन, 1 ओपन आयसर, 1 स्प्रींकल वाहन, 1 पीकप वाहन, 1 बैण्ड, 3 गुलाल उड़ाने हेतु ब्लोअर, नागरिकों के स्वल्पाहार हेतु भजिये एवं ठण्डाई, पेयजल व्यवस्था, गोपाल मंदिर पर फव्वारे इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है।
महापौर श्री मुकेश टटवाल के निर्देशानुसार इस वर्ष गैर में हर्बल गुलाल एवं पानी की बोछार के साथ ही 5 क्विंटल फुल की व्यवस्था नगर गैर हेतु की जा रही है।
बैठक में सहायक आयुक्त श्री प्रवीण मुकाती, श्री प्रदीप सेन, कार्यपालन यंत्री श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, श्री जगदीश मालवीय, सहायक यंत्री श्री रवि राठौर, उपयंत्री श्री जितेंद्र सिंह जादौन, श्री कृष्णा भूरिया एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें
महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा उज्जैन के सभी शहरवासियों से अपील कि है कि  हमारे शहर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने के लिए, नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा नगर गैर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 08 मार्च को प्रातः 8 बजे बाबा महाकाल के आँगन से प्रारम्भ होगा, आइए हम सब मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments