स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री जसबीर सिंह दिलावरी जी , सचिव श्री एन के जैन, उपाध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ , कोषाध्यक्ष श्री के. के. जैन सा का स्वागत प्रदीप सक्सेना, रवीन्द्र जेठवा, विजय जैन बंबोरी ने किया
उपाध्यक्ष श्री प्रकाश छाजेड़ जी ने वसीयत करने की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की इसके अभाव मे हमारे न रहने की स्थिति मे परिवार में विवाद व कोर्ट कचहरी की स्थिति बनती है।
उज्जैन इकाई के सदस्य सर्वश्री एन के कुमरावत ,हरिशंकर जी शर्मा,एल एस अहिरवार ,राजीव मांझी , अशोक कुमार व्यास,महेश चंद्र तिवारी, ए एल भीमे , असगर अली पुतलीवाला का स्वागत सम्मान इन्दौर से पधारे संगठन के सभी पदाधिकारियों ने किया।
यह जानकारी सेवानिवृत्ति बैंक प्रबंधक स्टेट एवं मध्य प्रदेश बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस.एस.नारंग ने दी l
