Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैन"सुदृढ़ भारत, सक्षम भारत के निर्माण का बजट" – जिलाध्यक्ष धाकड़

“सुदृढ़ भारत, सक्षम भारत के निर्माण का बजट” – जिलाध्यक्ष धाकड़

उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बड़नगर व नागदा खाचरोद विधानसभा में आयोजित केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट सुदृढ़ भारत, सक्षम भारत और आदर्श भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन को भी सुनिश्चित करता है।
यह बजट किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नागदा-खाचरोद विधायक डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट भविष्य के स्वर्णिम अवसरों का राजमार्ग है। बजट में चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं का भरपूर ध्यान रखा गया है,और उसकी पूर्ति के लिए बजट आवंटित किया गया है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है।
बड़नगर विधायक श्री जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के कल्याण और विकास को समर्पित है। युवाओं की अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला है तथा उद्योगों के विस्तार, रेल सेवाओं के विकास, किसानों के हित, आधुनिकीकरण, सैन्य शक्ति के सुदृढ़ीकरण एवं मातृशक्ति के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देता है।
उपस्थित समस्त महानुभावों ने इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के जिला संयोजक श्याम शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम पूरे जिले के विभिन्न मंडलों में भी आयोजित किए गए, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बड़नगर में केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण बड़े उत्साह, गंभीरता और सकारात्मक वातावरण के बीच देखा एवं श्रवण किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री राकेश यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कमलाकुंवर देवड़ा,श्री अंतर सिंह देवड़ा,जिला पदाधिकारी श्री विजय चौधरी, श्री राजेंद्र अवाना,श्री अनिल यादव,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अभय टोंग्या,श्री ओपी गहलोत,प्रकाश जैन,अमित राठौड़,सहित वरिष्ठजन,जिला एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य व आमजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments