उज्जैन, 30 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने शुक्रवार प्रातः ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की पावन भस्म आरती में दर्शन लाभ प्राप्त किए। दर्शन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का स्वागत एवं सत्कार किया गया
