उज्जैन, । वर्ष-1999 बैच के आईपीएस राकेश गुप्ता पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने एक बार फिर भरोसा जताया है। वर्तमान में वे संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग,म.प्र. में पदस्थ थे। शासन ने उनकी सेवाएं वापस लेते हुए उन्हे उज्जैन रैंज का आईजी नियुक्त किया है।गुप्ता उज्जैन में एसपी,डीआईजी और आईजी पद पर पदस्थ रह चुके हैं। वे एडीजीपी के पद पर यहीं पदस्थ रहते हुए पदोन्नत हुए थे। यह एक संयोग है कि मालवा प्रांत गुप्ता को ओर गुप्ता को मालवा प्रांत रास आया। वे उज्जैन-इंदौर संभाग की खासी समझ रखते हैं। हाल ही में उज्जैन रैंज में बने हालातों के चलते एक बार फिर उन्हे मौका दिया गया है। श्री गुप्ता इंदौर में भी डीआईजी,आईजी पद पर रह चुके हैं।
