Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनआरिफ अली परिवार का आरोप- उमर खान कर रहा है प्रताड़ना और...

आरिफ अली परिवार का आरोप- उमर खान कर रहा है प्रताड़ना और झूठे प्रकरण दर्ज

उज्जैन। वेगमवाग निवासी आरिफ अली ने अपने परिवार के साथ एक प्रेस वार्ता कर स्थानीय व्यक्ति उमर खान पर प्रताड़ना, षडयंत्र और झूठे प्रकरण दर्ज करवाने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में उनके साथ उनकी पत्नी अमरीन अली, बहन रुकसाना बी और चाचा शकील खान भी मौजूद रहे।

वर्षों से झूठे मामलों में फँसाने का आरोप

आरिफ अली ने बताया कि उमर खान से पुराने पारिवारिक और व्यवसायिक संबंध रहे हैं, लेकिन वर्षों से वे उन पर झूठे प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें झूठे प्रकरण में भी फँसाने का प्रयास किया गया, जिसकी वे निष्पक्ष जाँच की माँग कर रहे हैं।

परिवार को मानसिक प्रताड़ना का आरोप

आरिफ अली ने कहा कि उनकी पत्नी अमरीन अली और पूरे परिवार को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन रुकसाना बी का विवाह भी इसी हस्तक्षेप के कारण टूट गया और वह लगभग 10 वर्षों से पीड़ा झेल रही है।

आरोप है कि हाल ही में जब परिवार ने रुकसाना बी के लिए नया रिश्ता तय किया, तो उमर खान ने उस संबंध में भी बाधा उत्पन्न की और निकाह की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।

व्यापारिक विवाद का भी ज़िक्र

प्रेस वार्ता में उनके व्यवसायिक साझेदार बाकी खान भी मौजूद रहे, जिन्होंने आरोप लगाया कि पुराने व्यापारिक संबंधों में विश्वासघात कर उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

परिवार की माँगें

प्रेस वार्ता में परिवार ने प्रशासन से निम्न माँगें रखीं—

  1. उमर खान के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए।
  2. आरिफ अली पर लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जाँच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
  3. क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए प्रशासन ऐसे आरोपित तत्वों पर कड़े कदम उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments