उज्जैन, । उज्जैन पुलिस ने नकली नोटों के अवैध प्रचलन और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17.50 लाख के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
- हिमांशु उर्फ चीनू गौसर पिता राजेश गोसर उम्र 26 साल निवासी शिव मंदिर के सामने गउघाट रेल्वे कॉलोनी उज्जैन
- दीपेश चौहान पिता अनोखीलाल चौहान उम्र 22 साल निवासी शिवगंगा सिटी हाटकेश्वर के पीछे उज्जैन
बरामद सामान
- 17.50 लाख के नकली नोट
- नोट प्रिंटिंग मशीन
- हाई सिक्योरिटी प्रिंट पेपर
- प्रिंटिंग केमिकल
- सुरक्षा धागा
- कटर मशीन
- प्रिंटेड एवं अपूर्ण कच्ची नकली नोट
तफ्तीश और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इंदौर स्थित श्री गंगा विहार कॉलोनी के एक फ्लैट पर दबिश दी, जहां से नोट प्रिंटिंग मशीन और अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि वे ₹10 लाख नकली नोट के बदले 11 लाख असली नोट का सौदा करते थे।
