Saturday, April 25, 2026
Homeउज्जैनसिंहस्थ 2028 : 84 महादेव मंदिरों का होगा उन्नयन

सिंहस्थ 2028 : 84 महादेव मंदिरों का होगा उन्नयन

उज्जैन, । मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को सिंहस्थ मेला अधिकारी सह संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में सिंहस्थ मेला कार्यालय सभागृह में पर्यवेक्षण समिति की छठी बैठक हुई। बैठक में प्रस्तुत नवीन प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा कर पर्यवेक्षण समिति ने कार्यों की अनुशंसा की।

बैठक में कलेक्टर रौशनकुमार सिंह,निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट,यूडीए सीईओ संदीप सोनी,स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह उपस्थित थे।

बैठक में उज्जैन जिले में हरसिद्धि एवं भूखी माता मंदिरों का एकीकृत विकास कार्य,शनि मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य,नारायण धाम का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य,सांदीपनि आश्रम,सिद्धवट घाट,गढक़ालिका मंदिर परिसर , चिंतामण गणेश मंदिर,मंगलनाथ मंदिर,84 महादेव मंदिरों और कालभैरव मंदिर के उन्नयन और विकास के कार्यों की कार्ययोजना की अनुशंसा की गई। बैठक में खंडवा जिले में ओंकारेश्वर मंदिर परिसर का विकास कार्य,खरगोन जिले में महेश्वर स्थित जालेश्वर महादेव,कालेश्वर महादेव और चिंतामणि गणेश मंदिर के कार्य की अनुशंसा की गई। बैठक में देवास जिले में देवी लोक निर्माण कार्य ,नीमच जिले में भादवा माता मंदिर परिसर विकास कार्य की अनुशंसा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments