Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनदीपावली की भाई दूज से  लाडली बहनों को  प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि दी...

दीपावली की भाई दूज से  लाडली बहनों को  प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि दी जाएगी

उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सव कार्यक्रमों में मंगलवार देर रात सम्मिलित हुए। कार्यक्रमों में पहुँचते ही उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
     मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पारंपरिक धुनों पर मां दुर्गा की आराधना की और माता रानी से प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति एवं नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और सहअस्तित्व का माध्यम भी है। गरबा और डांडिया जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और उत्साह को मजबूत करते हैं।     कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य में सहभागी बने। मंच से कलाकारों ने देवी भजनों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।
        मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।
         मुख्यमंत्री डॉ यादव सबसे पहले संस्था अलख द्वारा पांड्याखेड़ी में डालडा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संस्था को कार्यक्रम के आयोजन के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
         इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव नागझिरी पर श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में सम्मिलित हुए और कहा की हामू खेड़ी टेकरी पर संतो के निवास बनाए जा रहे और उसके उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा की दीपावली की भाई दूज से  लाडली बहनों को  प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह उनके खातों में अंतरित की जाएगी।  
    श्री महाकाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव कालिदास अकादमी में श्री संजय अग्रवाल,श्री मुकेश यादव ,श्री अभय यादव आदि द्वारा आयोजित नवरंग डांडिया उत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की डांडिया उत्सव सहअस्तित्व के भाव का प्रकटीकरण है । उन्होंने कहा की उज्जैन अब मेट्रोपॉलिटन सिटी बन गया है। उज्जैन ,इंदौर ,देवास ,पीथमपुर और शाजापुर के मक्सी को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में डमरू बजाया और सुश्री आकांक्षा गुप्ता और सुश्री तनवी गुलेछा का सम्मान डांडिया उत्सव में उल्लेखनीय योगदान देने पर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव कालिदास अकादमी के बाद दशहरा मैदान पर श्री नरेश शर्मा और श्री कपिल यार्दे द्वारा आयोजित श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी गरबा उत्सव में सम्मिलित हुए। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की माता रानी के आशीर्वाद से उज्जैन का सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य होगा। सिंहस्थ के लिए जिले के चारों ओर सड़कों और रेल मार्ग का जाल बिछाकर श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से प्रश्नोत्तरी पुछ कर सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को पुरस्कार वितरण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments