Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनभारतीय ओलंपिक खिलाड़ी पीटी उषा ने किये बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भगृह...

भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी पीटी उषा ने किये बाबा महाकाल के दर्शन, गर्भगृह की देहरी से किया पूजन अर्चन

उज्जैन, । भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी पद्मश्री पीटी उषा मंगलवार काे उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां उन्हाेंने अपने पति के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने पति के साथ गर्भगृह की देहरी से भगवान का पूजन अर्चन किया। मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पूजन कराया।

पूजन के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने पद्मश्री पीटी उषा को प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पीटी उषा ने कहा कि महाकाल के बारे में बहुत कुछ सुना था। यहां आने की लंबे समय से इच्छा थी। बाबा के बुलावे पर आज दर्शन करके मन को शांति मिली। उन्होंने बताया कि पहले भी मंदिर आने के कई निमंत्रण मिले, लेकिन बाबा के बुलावे पर ही आ पाईं। उन्होंने महाकाल से सभी की सुख-शांति की प्रार्थना की। साथ ही भारत में खेलों की उन्नति और देश में ओलंपिक आयोजन के प्रधानमंत्री मोदी के सपने की पूर्ति के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने अपने स्कूल की उन्नति और बेटे की सुख-समृद्धि के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments