Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैनउज्जैन पुलिस की तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

उज्जैन पुलिस की तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य रैली का आयोज

उज्जैन, “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज उज्जैन पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से यात्रा का शुभारंभ अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) उमेश जोगा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) नवीन भसीन, पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप शर्मा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

यात्रा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर मुँगी तिराहा, ऑफिसर्स मेस, कंट्रोल रूम, घांस मंडी चौराहा, शहीद पार्क, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा, सिंधी कॉलोनी तिराहा, ऋषि नगर, यातायात थाना, बिला अस्पताल तिराहा, ट्रेजर बाजार, सी-21 मॉल, नानाखेड़ा चौराहा, शांति पैलेस चौराहा, हरिफाटक चौराहा, लालपुल टर्निंग, नृसिंह घाट चौराहा, शंकराचार्य चौराहा, बड़ा पुल, जूना सोमवारीया, पीपलीनाका, जाट धर्मशाला, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा, कांठा चौराहा, फव्वारा चौक, दौलतगंज चौराहा, मालीपुरा चौराहा, देवासगेट चौराहा, रामपुरा माता चौहारा, कोयला फाटक चौराहा, मंडी तिराहा होते हुए पांड्याखेड़ी चौराहे पर सम्पन्न हुई।

यात्रा में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी, अपने-अपने थानों के अधिकतम बल के साथ शामिल हुए। प्रतिभागियों ने निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करते हुए तथा हेलमेट पहनकर यात्रा में भाग लिया।

इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना एवं नागरिकों को “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments