उज्जैन, । उज्जैन नगर निगम के नवागत आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने भगवान चिंतामन गणेश और विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर नगर कार्यों की शुभ शुरुआत की। धार्मिक नगरी उज्जैन में कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने आस्था के प्रतीक देवस्थानों में जाकर दर्शन किए और नगर के विकास व जनकल्याण की कामना की।
