Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यमध्‍य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने उठाया उठा खाद संकट का मुद्दा,...

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने उठाया उठा खाद संकट का मुद्दा, विजय शाह इस्तीफा दो के भी लगाए नारे

भोपाल, । मध्‍य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। आज सदन में विभागीय सवाल का जवाब देने मंत्री विजय शाह भी पहुंचे। शाह को देखकर विपक्ष के विधायक भड़क गए और ‘विजय शाह इस्तीफा दो’ के नारे लगाने लगे। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित की।

दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही है। वहीं, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा खाद का किसी भी तरह का संकट नहीं है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। वहीं, मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर भी विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने नारेबाजी की। विजय शाहर सदन में विभागीय सवाल का जवाब देने पहुंचे थे। लेकिन सदन के अंदर कांग्रेस विधायकों ने मंत्री शाह के जवाब देने पर आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। इस दौरान विपक्ष ने ‘विजय शाह इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। हंगामा देख सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दोपहर 1 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फिर विजय शाह का मामला उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है, जो पार्टी चीन की भाषा बोलती है, सेना के शौर्य पर सवाल उठाती है, वह कैसे बात कर सकती है। कांग्रेस ने विजय शाह के मामले में शोर-शराबा जारी रखा। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य सूची में शामिल ध्यानाकर्षण प्रस्तावों को लेकर बात शुरू कर दी।

मंत्री विजय शाह कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बाद सदन से निकले। गैलरी में जाते हुए दिखे। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज मंत्री विजय शाह बहाने से विधानसभा में जवाब देने आए थे। जिस व्यक्ति को पद पर रहने का अधिकार नहीं है, वो जवाब देने कैसे आ सकता है। मंत्री विजय शाह के सदन में पहुंचने पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा की सेना का अपमान करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसका विरोध मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सत्ता पक्ष विधायकों ने करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ।

भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि भारतीय सेना का अपमान करने वाले मंत्री सदन में आ गए। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। ये देश और आर्मी का अपमान है। हमारी बहन सोफिया जी का, हमारी बहनों का अपमान है। उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए, बल्कि इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, फूल सिंह बरैया ने कहा बीजेपी के पास बचने के लिए चार-पांच शब्द हैं पाकिस्तान, मुसलमान, लव जिहाद, आतंकवाद और कश्मीर ये पांच-छह शब्द हटा दिए जाएं तो भाजपा की सरकार की ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। जब वो कमजोर पड़ते हैं और कोमा में जाने वाले होते हैं तो ये ऑक्सीजन लगा लेते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments