उज्जैन। खेल और युवा कल्याण विभाग तथा गायत्री शक्ति पीठ के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के हर जिले, विकाखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक युवा वर्ग को नशे से दूरी बनाने के उद्देश्य से खिलाड़ियों / युवाओं एवं आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश। अभियान के तहत हर वर्ग को ड्रग्स के गंभीर दुष्परिणाम के बार में जागरूक करना है, इसी तारतम्य में नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30-07-2025 को शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय देवास गेट उज्जैन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों/युवाओं/छात्र छात्राओं एवं आम नागरिक को नशा न करने और नशीली वस्तुओं से दूर रहने की सामुहिक शपथ डॉ. बदना गुप्ता, प्राचार्य एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, श्री ओ.पी. हरोड़ ने दिलाई गई सभी ने संकल्प लिया कि वह खुद भी नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेगें। तथा कहा कि नशीले पदार्थो के साथ-साथ आज बच्चों में टी.वी/मोबाईल का नशा भी तेजी से बड़ रहा है, इस पर भी रोक होना चाहिये।
इस अवसर पर डॉ. वंदना गुप्ता, प्राचार्य द्वारा अभियान अन्तर्गत संबोधित करते हुए बताया कि आज के इस वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नव युवतियां एवं महिलाएँ भी मादक पदार्थों की ओर आकर्षित हो रही है। इस ओर भी उन्होने ध्यान आकर्षित किया। साथ ही खिलाडियों को भी इस बात की शपथ दिलाई गई कि हम देश के श्रेष्ठ खिलाडी बनने के लिये कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. इन्दु बंसल, डॉ. कविता मगलम, प्रभारी नशा मुक्ति अभियान गायत्री परिवार से नरेन्द्र शिखवार (ट्रस्टी) सुभाष गुप्ता, बास्केटबॉल संघ के विजय बाली, जिम्नास्टिक एसोसिएशन के मनोहर शर्मा एवं नरेन्द्र श्रीवास्तव, सुनीता यादव, वीरेन्द्र निचित, मोहनलाल बम्बोरिया, समन्वयक शानु मकवाना तथा खेल संघों के पदाधिकारी, नगर के कई गणमान्य व्यक्ति एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर उपस्थित रहे।
