Friday, April 24, 2026
Homeउज्जैनमुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में उज्जैन का सिंहस्थ 2028 स्पिरिचुअल सिटी बनने से...

मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में उज्जैन का सिंहस्थ 2028 स्पिरिचुअल सिटी बनने से होगा भव्य – श्री अग्नि अखाड़ा  सभापति श्री मुक्तानंद जी महाराज

उज्जैन, । श्री अग्नि अखाड़ा के सभापति श्री मुक्तानंद जी बापू महाराज ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान” अंतर्गत श्री अग्निअखाड़ा परिसर में पौधे रोपण के कार्यक्रम के दौरान बुधवार सुबह कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 का आयोजन सिंहस्थ स्पिरिचुअल सिटी बनने से होगा भव्य| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे स्पिरिचुअल सिटी का विकास,29 किमी से अधिक लंबे नवीन घाट निर्माण ,शिप्रा शुद्धिकरण के लिए कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना,शिप्रा को प्रवाहमान बनाने के लिए सिलारखेड़ी-सेवारखेड़ी परियोजना,सुगम यातायात और देश में सभी बड़े शहरों से कनेक्टिविटी के लिए 6 और 4 लेन निर्माण ,नवीन सैटेलाइट रेलवे स्टेशन विकास आदि कार्यों से सिंहस्थ 2028 का श्रद्धालुओं का अनुभव होगा आध्यात्मिक और दिव्य।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम सतत् जारी रहेगा- श्रीमती कलावती यादव

       श्री अग्नि अखाड़ा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।श्री अग्नि अखाड़ा के सभापति श्री मुक्तानंद जी बापू महाराज और नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कार्यक्रम में आम और आंवले के पौधे का रोपण किया। सभापति श्रीमती यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से बचाव के लिए पौधारोपण कार्यक्रम सतत् जारी रहेगा।

      कार्यक्रम में जनसंपर्क कार्यालय, उज्जैन संभाग के प्र.संयुक्त संचालक श्री अरुण राठौर ने अमरूद के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम में अन्य साधु संत और उपस्थित अधिकारियों ने भी पौधा रोपण किया। उल्लेखनीय है कि संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन की और से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधारोपण के लिए भी 100 पौधे पौधारोपण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments