Saturday, March 7, 2026
Homeउज्जैननार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिला इकाई द्वारा हरियाली महोत्सव मनाया गया

नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिला इकाई द्वारा हरियाली महोत्सव मनाया गया

नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती वंदना शकरगाये, सचिव डॉ. मनीषा चौरे के मार्गदर्शन में समाज की महानंदा नगर स्थित धर्मशाला ‘नर्मदा मंगलम्’ पर कल रविवार दिनांक 27.07.2025 को ‘हरियाली महोत्सव’ धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन करने के पश्चात् दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभहुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नूतन जोशी एवं अध्यक्षता समाज की वरिष्ठ श्रीमती शोभा साकल्ये द्वारा की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित समाज की महिलाओं ने हॉजी गेम, हरितीमा प्रतियोगिता सहित कई अन्य रोचक प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें दुल्हन प्रतियोगिता, फेशन की जोड़ी, सास बहू की जोड़ी, दाल-बाटी-चुरमा गेम, भाग्य लक्ष्मी आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। उपस्थिति सभी महिलाओं द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं सावन के झुले झुलने का भी आनंद लिया। सभी को सौभाग्य सामग्री का भी वितरण किया गया।
हरितीमा प्रतियोगिता में प्रथम श्वेता चिंचे, द्वितीय जुही शर्मा, दुल्हन प्रतियोगिता में दिव्या बड़ोले, फेशन की जोड़ी में रुपाली पारे-शालीनी काशीव, द्वितीय सारिका शर्मा-सपना कोठारी, सुंदर सास-बहु की जोड़ी में निर्मला जोशी-प्रतिभा जोशी प्रथम रही। दाल बाटी चुरमा गेम में रिद्धिमा बिल्लोरे प्रथम और शालीनी काशीव द्वितीय रही। भाग्यलक्ष्मी में प्रथम शीला सिटोके, द्वितीय आरती खले रही। इस श्रृंखला में उज्जैन समाज की विशिष्ट कार्य करने वाले महिला का भी सम्मान किया गया। जिसमें योग शिक्षक (योगाचार्य) श्रीमती रश्मि मोयदे एवं श्रीमती नीशा शर्मा, उद्यमिता में श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती प्रतिभा जोशी एवं शिवानी शर्मा का सम्मान किया गया। स्वस्तिक सुकन्या केयर में श्रीमती सुनीता मलतारे एवं रानु उपाध्याय को सम्मानीत किया गया। अन्त में सुस्वादु भोजन जिसमें श्रीमती अरुणा चिंचे के मार्गदर्शन में निमाड़ के परम्परागत व्यंजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments