उज्जैन। जिला कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर शासकीय विद्यालय हासामपुरा का दौरा कर बच्चों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे भविष्य में आर्मी ऑफिसर, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर श्री सिंह ने न केवल स्कूल के बच्चों से संवाद किया, बल्कि हासामपुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने वहाँ नन्हे बच्चों से बातचीत की और उनके मन की बात सुनी। बच्चों की शिक्षा व विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
कलेक्टर श्री सिंह ने घोषणा की कि वे व्यक्तिगत रूप से आंगनवाड़ी केंद्र को एक टेलीविजन (TV) दान करेंगे, जिससे बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में मदद मिल सके और उनके सीखने की प्रक्रिया और रोचक बन सके।
