उज्जैन, । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिह के आदेशानुसार, बुधवार को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती निधि जैन के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दबिश कर वृत्त तराना ब में ग्राम अनखली थाना माकडोन मे श्री सीताराम गुर्जर पिता नारायण गुर्जर के रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान एक बीयर की पेटी जिसमे 24 कैन बीयर प्रत्येक की धारिता 500 ml एवं दो बोरियों मे 275 देशी मदिरा प्लेन के पाव प्रत्येक पाव की धारिता 180 ml मदिरा की कुल मात्रा 61.5 बल्क लीटर जप्त की गई।
आरोपी सीताराम गुर्जर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही वृत्त तराना ब प्रभारी श्री हिमांशु अग्रवाल द्वारा नवीन विधान अनुसार वीडियो बनाकर विधिवत की गई ।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेंद्र शर्मा,श्री संजय जैन,आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रतीक गुप्ता, श्री मयंक राठौर, आबकारी आरक्षक श्री सरफ़राज़ खान, श्री रोहित लोहारिया, विद्या सोलंकी, पायल चौहान, निशा, आरती देवडा, सुनील, तुषार की सराहनीय भूमिका रही।
